Repo rate :भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में 25 अंकों की वृद्धि देखी गई है। अब भारतीय रिजर्व बैंक की रेपो रेट दर सिक्स पॉइंट 5 हो चुकी है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्ति कांत दास के द्वारा 4 , 2 के वोट से रेपो रेट दर में वृद्धि हुई है।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा है कि 2023 के बजट मे पूंजीगत खर्च पर ज्यादा फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल घटनाओं के कारण भारतीय मौद्रिक नीति में काफी लचीलापन चल रहा है। उन्होंने बयान भी दिया है कि रिजर्व बैंक के विकास के लिए मुद्रा स्थिति को निश्चित किया जा रहा है। 2023 में अनुमानित मुद्रास्फीति दर 6.5% रखी गई है और 2023 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 5.3% रखा गया है।
रिजर्व बैंक के गवर्नर की अध्यक्षता में एक समिति की बैठक हुई थी जिसमें 4 लोगों ने रेपो रेट बढ़ाने की बात कही है। केवल दो मत ऐसे थे जो रेपो रेट में वृद्धि नहीं चाहते थे। माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक के इस निर्णय से लोन महंगे हो सकते हैं।
जानिए रेपो रेट दर का क्या पड़ेगा प्रभाव
रेपो रेट दर बढ़ जाने से अब घर खरीदना भी महंगा पड़ सकता है। रेपो रेट में वृद्धि होने से ईएमआई में भी वृद्धि होगी। आरबीआई ने लगभग 6 बार रेपो रेट दर बढ़ाई है। अब रेपो रेट दर बढ़ जाने से भारत में महंगाई दर भी बढ़ती जाएगी। रेपो रेट दर बढ़ने से मुद्रास्फीति को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा आप लोग लोन महंगे दामों में ले सकते हैं।