MPSC Full Form In Hindi (एमपीएससी क्या है? एमपीएससी का फुल फॉर्म? संपूर्ण जानकारी)

MPSC Full Form In Hindi – भारत के लगभग हर राज्य के द्वारा अपने राज्य में सरकारी भर्ती करने के लिए एक कमेटी अथवा संस्था का गठन किया गया है, जिसके नाम राज्य के हिसाब से अलग-अलग होते हैं।

महाराष्ट्र गवर्नमेंट के द्वारा भी महाराष्ट्र में सरकारी एग्जाम की परीक्षा का आयोजन करने के लिए एक स्टेट लेवल की संस्था बनाई गई है जिसे MPSC कहा जाता है।

MPSC Full Form In Hindi

हर साल MPSC के द्वारा अलग-अलग पदों पर नौकरी देने के लिए परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है जिसमें महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों के लोग भी शामिल होते हैं। तो चलिए MPSC क्या है और MPSC Full Form In Hindi के बारे में अच्छे से जानते है।

Table of Contents

एमपीएससी क्या है? – MPSC क्या है

MPSC क्या है के बारे में बताएं तो यह एक प्रकार की परीक्षा है, जिसे महाराष्ट्र गवर्नमेंट के द्वारा आयोजित करवाया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन Maharashtra Government में अलग-अलग पदों पर लोगों की भर्ती करने के लिए किया जाता है।

महाराष्ट्र में हर साल मराठी भाषा तथा अंग्रेजी भाषा में एमपीएससी की Exam का आयोजन किया जाता है जिसमें लाखों विद्यार्थी भाग लेते हैं।

एमपीएससी के द्वारा महाराष्ट्र स्टेट डिपार्टमेंट में ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के खाली पड़े पदों के लिए अलग-अलग भर्ती एग्जाम का आयोजन करवाया जाता है।

एमपीएससी एक प्रकार से भर्ती पोर्टल के तौर पर काम करती है, जो अलग-अलग नौकरियों की पेशकश करती है। इस पोर्टल पर मुख्य तौर पर महाराष्ट्र राज्य की नौकरियों की जानकारी हासिल होती है।

यह पोस्ट भी पढ़े :

Cryptocurrency Se Paise Kaise Kamaye – क्रिप्टोकरेंसी से पैसे कैसे कमाए (रियल तरीके)

Meme Chat Se Paise Kaise Kamaye – MemeChat App से पैसे कैसे कमाए (रियल तरीके)

Passion M30 App Bikaujameen/Passion M30 Apk Download – पैशन M30 ऐप क्या है और पैशन M30 एपीके डाउनलोड करके पैसे कैसे कमाए?

MPSC का मतलब क्या है

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन का निर्माण भारतीय संविधान के आर्टिकल 315 के अंतर्गत ग्रुप ए, ग्रुप बी के द्वारा सिविल सर्वेंट की भर्ती करने के लिए किया गया है।

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमिशन महाराष्ट्र राज्य में ही काम करती है और यह महाराष्ट्र राज्य में ही ग्रुप ए और ग्रुप बी के अंतर्गत लोगों की भर्ती करती है। भरती करने के लिए आरक्षण की प्रक्रिया को ध्यान में रखा जाता है तथा लोगों की मेरिट को भी देखा जाता है।

MPSC का फुल फॉर्म

MPSC क्या है के बारे में तो आप जान गए है, अब यदि MPSC Full Form In Hindi के बारे में बताएं तो MPSC का फुल फॉर्म Maharastra Public Service Commission हैं, जिसे हिंदी में महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग कहते है।

MPSC का मुख्य उद्देश्य है नियुक्ति करना और इसका मुख्यालय महाराष्ट्र में महात्मा गांधी मार्ग के पास हुतात्मा चौक पर मौजूद है, महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन मुख्य तौर पर महाराष्ट्र राज्य में ही काम करते है। इसकी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी, हिंदी है।

एमपीएससी का सिलेबस

आपको MPSC के सिलेबस के बारे में अवश्य जानना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि आपको भी कभी इसकी एग्जाम देनी पड़ जाए।

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की एग्जाम दो चरणों में होती है जिसमें पहले प्रारंभिक एग्जाम होती है और उसके पश्चात मुख्य एग्जाम होती है।‌‌

प्रारंभिक एग्जाम को पास करने वाले विद्यार्थियों को फिर मुख्य एग्जाम में शामिल होना पड़ता है।

‌मुख्य एग्जाम में 6 पेपर होते हैं जिसमें से 2 भाषाओं के दो पेपर (अंग्रेजी और मराठी) और चार पेपर सामान्य ज्ञान के होते हैं। नीचे चार पेपर के नाम दिए गए हैं।

  • इतिहास और भूगोल (महाराष्ट्र के संदर्भ में)
  • भारतीय संविधान और राजनीति
  • मानव संसाधन विकास और मानव अधिकार
  • अर्थव्यवस्था और योजना, विकास और कृषि और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास का अर्थशास्त्र।

यह भी पढे –

Instafest App क्या है और Instafest App Link Download कैसे करें?

एमपीएससी की पढ़ाई कैसे करें?

एमपीएससी की एग्जाम को पास करने के लिए आपको इसकी पढ़ाई करनी होगी क्योंकि जब आपकी पढ़ाई मजबूत होगी तभी आप महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की एग्जाम को पास कर सकेंगे।

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की एग्जाम को पास करने के लिए आप चाहें तो कोचिंग इंस्टिट्यूट का सहारा ले सकते हैं।‌ आपके घर के पास में बहुत सारे बेस्ट कोचिंग इंस्टिट्यूट हो सकते हैं उन्हें आप ज्वाइन करें और इस एग्जाम की तैयारी करें।

इसके अलावा एक्स्ट्रा समय में आप चाहे तो यूट्यूब पर भी महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की एग्जाम के वीडियो देख सकते हैं और घर बैठे ही बिना ₹1 खर्च किए हुए इस एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने अंदर भी कुछ आवश्यक बदलाव करने पड़ेंगे।

जैसे कि आपको अपने लिखने की स्पीड को तेज करना होगा। इसके अलावा अंग्रेजी और मराठी जैसे क्वेश्चन पेपर में व्यक्तिपरक सवाल पूछे जाते हैं। इसीलिए आपको उन सवालों की तैयारी करनी होगी।

मार्केट में एग्जाम की तैयारी करने के लिए विभिन्न किताबें भी मिलती है जिसे आप ले करके पढ़ सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों के द्वारा पहले ही इस एग्जाम को दिया जा चुका है आप उनसे एग्जाम को देने के अनुभव के बारे में भी बातचीत कर सकते हैं।

अगर आप टाइम टेबल बना करके महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की एग्जाम की तैयारी करते हैं तो निश्चित ही आप इस एग्जाम को पास करने में सफलता हासिल कर लेंगे।

एमपीएससी एग्जाम देने हेतु पात्रता

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की एग्जाम में शामिल होने के लिए कुछ पात्रता विद्यार्थियों के अंदर होनी चाहिए तभी आप को इस एग्जाम में बैठने का मौका मिलता है। पात्रता की जानकारी निम्नानुसार है।

  • इस एग्जाम में शामिल होने के लिए या फिर एग्जाम में आवेदन करने के लिए व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
  • एग्जाम में आरक्षण का लाभ उठाने के लिए जो व्यक्ति महाराष्ट्र में परमानेंट रहते हैं अर्थात जो महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं वहीं आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि परीक्षा में महाराष्ट्र राज्य के साथ दूसरे राज्य के लोग भी आवेदन कर सकते हैं।
  • परीक्षा में शामिल होने की कम से कम उम्र 19 साल है अथवा इससे अधिक है। हालांकि आरक्षण को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग समुदाय के लोगों को उम्र सीमा में छूट दी गई है।
  • परीक्षा में शामिल होने के लिए व्यक्ति के पास आवश्यक दस्तावेज मौजूद होने चाहिए।
  • उम्मीदवार को मराठी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

MPSC के द्वारा आयोजित की जाने वाली एग्जाम – एमपीएससी की Exam

नीचे हमने आपको Maharashtra Public Service Commission के द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली परीक्षाओं की लिस्ट दी हुई है –

  • MPSC State Services Examination – State Service Examination (various Group A and Group B Gazetted post)
  • MPSC Maharashtra Forest Services Examination – Maharashtra Forest Service Examination
  • MPSC Assistant Examination – Assistant Exam
  • MPSC Clerk Typist Examination – Clerk-Typist Exam
  • Engineering Services Group A Exam
  • MPSC Maharashtra Engineering Services Gr-B Examination – Maharashtra
  • Engineering Services Group B Exam
  • MPSC Civil Judge (Jr Div), Judicial Magistrate (Ist Class) Competitive Exam – Civil Judge, Junior Level & Justice Magistrate, First Class Exam
  • MPSC Asstt. Motor Vehicle Inspector Exam – Assistant Motor Vehicle Inspector Exam
  • MPSC Assist. Engineer (Electrical) Gr-II, Maharashtra Electrical Engg Services, B – Assistant Engineer (Electrical) Category-2, Maharashtra Electrical Engineering Services, Group-B
  • Maharashtra Agricultural Service Examination
  • MPSC Maharashtra Engineering Services Gr-A Examination – Maharashtra
  • MPSC Police Sub-Inspector Examination – Police Sub-Inspector Examination]
  • MPSC Sales Tax Inspector Examination – Sales Tax Inspector Exam
  • MPSC Tax Assistant Examination – Tax Assistant Group-A Exam

MPSC Vacancy एप्लीकेशन फॉर्म के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन के अंतर्गत निकली हुई पोस्ट के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन स्टेप बाय स्टेप करना है।

STEP 1:

अपना पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए आप mpsc.gov.in लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

STEP 2:

आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के पश्चात नए यूजर रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

STEP 3:

अब आपको निश्चित जगह में अपना पूरा नाम, उसके पश्चात अपना फोन नंबर, अपनी ईमेल आईडी और अपनी जन्मतिथि जैसी बेसिक जानकारियों को दर्ज करना है तथा आपको एक पासवर्ड भी इंटर कर देना है।

 STEP 4:

सारी जानकारियों को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

STEP 5:

अब आपके फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे स्क्रीन पर दिखाई दे रहे एंटर ओटीपी बॉक्स में डालें और वेरीफाई बटन पर क्लिक करें।

STEP 6:

इस प्रकार से आपका अकाउंट बन जाएगा।

अब आपको अपने यूजर नेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके MPSC वेबसाइट पर Login हो जाना है।

एमपीएससी वैकेंसी एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

  1. अब आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं आपको उस पद के नाम के ऊपर क्लिक करना है।
  1. अब एक एप्लीकेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर ओपन हो करके आएगा जिसमें आवश्यक जानकारियां दी गई होगी। नीचे आने पर आपको जो एप्लाई नाऊ वाली बटन दिखाई दे रही है उस पर क्लिक कर दें।
  1. अब आपको निश्चित जगह में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, अपना संपर्क नंबर, अपनी एजुकेशन क्वालीफिकेशन की जानकारी और अपने वर्क एक्सपीरियंस की जानकारियों को दर्ज करना है।
  1. अब आपको नीचे दिखाई दे रहे अपलोड फोटो वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो को स्कैन करके डिजिटल फॉर्मेट में अपलोड करना है, साथ ही अपने सिग्नेचर को भी डिजिटल फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करना है।
  1. अब आपको अपलोड डॉक्यूमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपने आवश्यक दस्तावेज को भी डिजिटल फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  1. सभी जानकारियों को भरने के पश्चात आपको एक बार आवेदन फॉर्म को चेक कर लेना है कि सब कुछ सही है अथवा नहीं।
  1. अगर सब कुछ सही है तो आपको सेव वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  1. अब आपको महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की एग्जाम की फीस की पेमेंट करनी है। इसके लिए आप डेबिट कार्ड,क्रेडिट कार्ड,नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  1.  फीस की पेमेंट करने के पश्चात आपको उसकी रसीद को सुरक्षित रख लेना है। अब आपको प्रतियोगी परीक्षा के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  1. अब आपको सिलेक्ट सेंटर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  1. फिर आपको dropdown-menu में से परीक्षा सेंटर का सिलेक्शन करना है और इसे सबमिट कर देना है।

इस प्रकार से ऊपर दी गई कार्रवाई को पूरा करके आप महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की एग्जाम में आवेदन कर सकते हैं।

एमपीएससी भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

महाराष्ट्र स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना है, क्योंकि अगर आपके पास एडमिट कार्ड है तभी आप को एग्जाम सेंटर में एंट्री मिलेगी अथवा नहीं।

  1.  महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले किसी भी ब्राउज़र में महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
  1. आधिकारिक वेबसाइट ओपन होने के बाद लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  1. अब अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और सुरक्षा कोड डालकर लॉगइन बटन पर क्लिक करें।
  1. अब आपको एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
  1. ऐसा करने पर एक नई विंडो ओपन होगी।

अब आपको सभी जानकारियों को ध्यान से देखना है और उसके पश्चात उसका प्रिंट आउट ले लेना है।

एमपीएससी एग्जाम पैटर्न – एमपीएससी की Exam

एमपीएससी की परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में पूरा किया जाता है जिसके अंतर्गत पहले प्रारंभिक परीक्षा, उसके पश्चात मुख्य परीक्षा और सबसे आखिरी में इंटरव्यू होता है। हालांकि कुछ पदों के लिए फिजिकल फिटनेस टेस्ट भी आवश्यक होता है।

  • एमपीएससी की प्रारंभिक एग्जाम में 2 पेपर होते हैं। सामान्य स्टडी और सीएसएटी।
  • परीक्षा में वस्तुनिष्ट प्रकार के क्वेश्चन अंग्रेजी और मराठी दोनों भाषा में उपलब्ध होते हैं।
  • प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है।
  • मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन पत्र, ऑप्शनल सब्जेक्ट, निबंध और भाषा शामिल होती है।
  • मुख्य परीक्षा शामिल होने के पश्चात विद्यार्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

एमपीएससी रिजल्ट कैसे देखें?

अगर आपने महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की एग्जाम में शामिल होकर के एग्जाम दी हुई है और रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, तो एमपीएससी रिजल्ट देखने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना है।

  1. रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन हो जाना है।
  1. लॉगिन हो जाने के बाद आपको निश्चित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है।
  1. अब आपको निश्चित जगह में अपना आवेदन/रोल नंबर इंटर करना है।

ऐसा करने पर आपको अपना स्कोरकार्ड दिखाई देगा जिसे सेव कर लेना है अथवा आप चाहे तो इसकी सॉफ्ट कॉपी निकाल करके इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

MPSC की चयन प्रक्रिया

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की चयन प्रक्रिया तीन चरणों से होकर गुजरती है। भर्ती की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को पहले प्रारंभिक एग्जाम में शामिल होना पड़ता है और इसे पास करने के बाद मुख्य एग्जाम में शामिल होना पड़ता है और सबसे आखरी में इंटरव्यू में जाना पड़ता है। एमपीएससी चयन की पूरी प्रक्रिया के बारे में नीचे हमने आपको जानकारी दी हुई है –

 प्रारंभिक परीक्षा

सबसे पहले विद्यार्थी को प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना पड़ता है जो कि एमपीएससी की एग्जाम का पहला चरण होता है। आवेदक लोगों को एक ही सत्र में आयोजित दो वस्तुनिष्ठ प्रकार के डॉक्यूमेंट के लिए उपस्थित होना पड़ता है। कट ऑफ क्लियर करने वाले विद्यार्थियों को अगली एग्जाम के लिए चुना जाता है।प्रारंभिक एग्जाम में 2 क्वेश्चन पेपर होते हैं जिनके अंक 400 होते हैं।

मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा में विद्यार्थियों को अलग-अलग वर्णनात्मक प्रकार के क्वेश्चन पेपर के सवालों के जवाब देने होते हैं। इसमें विद्यार्थियों के द्वारा सिलेक्ट किए गए वैकल्पिक सब्जेक्ट भी होते हैं। एग्जाम में मिले हुए अंकों का इस्तेमाल इंटरव्यू के दरमियान एक मेरिट लिस्ट को तैयार करने के लिए किया जाता है।मुख्य एग्जाम में 6 क्वेश्चन पेपर होते हैं जिनके अंक 800 होते हैं।

फिजिकल टेस्ट

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की हर पोस्ट के लिए फिजिकल टेस्ट अनिवार्य नहीं होता है। यह सिर्फ कुछ ही पदों के लिए आवश्यक होता है और इसका आयोजन एग्जाम को पास करने के बाद किया जाता है।

इंटरव्यू

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की एग्जाम का सबसे आखरी चरण इंटरव्यू होता है। इंटरव्यू में सभी एग्जाम को पास करने वाले विद्यार्थियों को एक पैनल के सामने उपस्थित होना पड़ता है और पैनल के द्वारा जो सवाल पूछे जाते हैं उनका जवाब अपने बुद्धि विवेक से देना होता है।इंटरव्यू 100 अंकों का होता है।

इस प्रकार एमपीएससी की एग्जाम को देने के पश्चात और आवश्यक प्रक्रिया को पूरी करने के पश्चात किसी अभ्यर्थी को नौकरी मिल जाती है।

एमपीएससी की फीस

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि एमपीएससी की एग्जाम में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण दिया गया है और आरक्षण के हिसाब से उनकी फीस भी अलग-अलग होती है।

इसलिए आपको महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की एग्जाम के लिए कितनी फीस भरनी पड़ सकती है, इसकी सही जानकारी इसकी आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त होगी। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के यह देख सकते हैं कि आपके वर्ग के विद्यार्थियों को कितनी फीस भरनी पड़ेगी।

MPSC में सैलरी

जिन अभ्यर्थियों का सिलेक्शन महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमिशन के ग्रुप ए अथवा ग्रुप बी की पोस्ट के लिए होता है उन्हें अलग-अलग सैलरी मिलती है।

जानकारी के अनुसार ग्रुप ए के अंतर्गत सिलेक्ट हुए लोगों को शुरुआत में ₹15600 से लेकर के ₹39000 की सैलरी प्राप्त होती है।

वही ग्रुप बी के तहत सिलेक्ट हुए लोगों को शुरुआत में ₹9300 से लेकर के ₹34800 की सैलरी प्राप्त होती है। इसमें पीएफ भी कटता है और अदर अलाउंस भी होते हैं।

MPSC Full Form In Hindi FAQs –

Q: MPSC का फुल फॉर्म क्या है?

Ans: एमपीएससी का फुल फॉर्म u003cstrongu003eमहाराष्ट्र लोकसेवा आयोगu003c/strongu003e है।

Q: महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन को हिंदी में क्या कहते हैं?

Ans: महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन को हिंदी में u003cstrongu003eमहाराष्ट्र लोकसेवा आयोग u003c/strongu003eकहां जाता है।

Q: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग कहां काम करता है?

Ans: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग सिर्फ महाराष्ट्र राज्य में कार्य करते है।

Q: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग का उद्देश्य क्या है?

Ans: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग का उद्देश्य क्लास ए और क्लास बी की भर्ती महाराष्ट्र में कराना होता है।

Conclusion: MPSC Full Form In Hindi – MPSC का फुल फॉर्म

यदि आप MPSC Full Form In Hindi और MPSC क्या है के बारे में नहीं जानते थे, तो उम्मीद करता हूं की आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद MPSC क्या है और MPSC Full Form In Hindi के बारे में जान गए होंगे।

हमने इस पोस्ट पर केवल MPSC Full Form In Hindi और एमपीएससी क्या होता है के बारे में ही नहीं बताएं है बल्कि इसके साथ MPSC Exam, MPSC सिलेबस के बारे में भी पोस्ट में अच्छे से बताएं है।

यह तो आप जान ही गए होंगे की MPSC का फुल फॉर्म Maharastra Public Service Commission है, और यह महाराष्ट्र गवर्नमेंट के द्वारा महाराष्ट्र में सरकारी परीक्षा का आयोजन करने के लिए बनाई गई है। यदि एमपीएससी के बारे में आपके मन में कोई प्रश्न है, तो नीचे कमेंट सेक्शन पर कमेंट करके जरूर बताए।

Leave a Comment