Income Tax Update : इनकम टैक्स में मिलेगी छूट जानिए कौन-कौन लाभ उठा सकता है

Income tax 2023
Income tax

अगर आप भी इनकम टैक्स भरते हैं तो आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। अगर आपकी सैलरी 500000 के आसपास है तो अब आपको इनकम टैक्स नहीं देना होगा। आप केवल वही इनकम टैक्स भरेंगे जिनकी आय सात लाख से ऊपर होगी।

बजट 2023 में इनकम टैक्स में भारी छूट दी गई है निर्मला सीतारमण ने कहा है कि केवल अब वही लोग टैक्स भरेंगे जिनकी इनकम सात लाख से ऊपर है इससे पहले ₹500000 तक इनकम टैक्स लिया जाता था।

भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अपना दूसरा बजट प्रस्तुत कर दिया है। जो 2023 के बजट की बहुत खासियत है। इनकम टैक्स में भी बहुत बड़ा परिवर्तन किया गया है।

इनकम टैक्स में 500000 से लेकर 700000 कमाई तक छूट दी गई है और सालाना इनकम टैक्स में बदलाव भी किया जाएगा।

तीन लाख तक किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं पड़ेगा लेकिन तीन लाख से छह लाख की इनकम तक वार्षिक टैक्स 5 परसेंट तक लग सकता है। 600000 से लेकर 10 लाख की इनकम में 10 फ़ीसदी इनकम टैक्स लिया जा सकता है।

भारत में नई कर व्यवस्था को 2020 में नरेंद्र मोदी के द्वारा लाया गया था और इसमें करो के नए स्लैब बनाए गए थे। अब उन सभी स्लेब को खत्म कर दिया गया।

जानिए किन किन लोगों को मिल सकता है फायदा

नई टैक्स व्यवस्था से केवल उन्हीं लोगों को फायदा मिलेगा जो वर्तमान समय में न्यू टैक्स प्रणाली को चुनते हैं। जो लोग पुरानी टैक्स व्यवस्था के माध्यम से टैक्स भर रहे हैं उन्हें सात लाख तक की इनकम में किसी भी प्रकार का फायदा नहीं मिलेगा।

जबकि नए लोगों को 500000 की इनकम में छूट मिलेगी लेकिन वार्षिक इनकम के अनुसार टैक्स में बदलाव किया जा सकता है।

 

Leave a Comment