दोस्तों Athiya Shetty ने हाल ही में भारतीय टीम के उप कप्तान K.L.राहुल के साथ विवाह किया है इसलिए इनका नाम आजकल काफी सुर्खियों में है।
इसलिए आज के समय में हर कोई व्यक्ति Athiya Shetty Biography के बारे में जानने की उत्सुकता रखता है कि वह कौन है, उनके पिता का नाम क्या है, तथा वह किस फील्ड से जुड़ी हुई है।
Athiya Shetty बॉलीवुड अभिनेत्री हैं तथा उनके पिता एक जाने-माने बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता है जिनका नाम सुनील शेट्टी है, जी हां अथिया शेट्टी सुनील शेट्टी की बेटी है। अथिया शेट्टी ने हाल ही में उनके काफी समय से चले आ रहे बॉयफ्रेंड भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सगाई संपन्न की है।
आज हम आपको अपनी इस पोस्ट में Athiya Shetty Biography In Hindi से जुड़ी सभी तमाम रोचक बातें तथा उनके फिल्मी करियर से जुड़ी उनके जीवन से जुड़ी छोटी सी छोटी बातों को बताने जा रहे हैं।
यदि आप Athiya Shetty Biography के बारे में जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो हमारी इस पोस्ट के साथ शुरू से लेकर अंत तक बने रहे।
Athiya Shetty Biography Overview
Name | Athiya Shetty |
Father Name | Sunil Shetty |
Mother Name | Mana Shetty |
Husband Name | KL Rahul |
Date Of Birth | 5 November 1992 |
Profession | Bollywood Actress |
Age | 30 |
Religion | Indian |
Date Of Marriage | 23 January 2023 |
Birth Of Place | Mumbai |
Athiya Shetty Family
दोस्तों अगर Athiya Shetty Biography में आथिया शेट्टी के परिवार के बारे में बात की जाए तो आथिया बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी है तथा अथिया शेट्टी की माता का नाम माना शेट्टी है। आथिया के पिता बॉलीवुड एक्टर है तो वही इनकी माता एक फैशन डिजाइनर के साथ-साथ सोशल वर्कर का कार्य करती हैं।
अथिया शेट्टी के भाई का नाम अहान शेट्टी है तथा वह भी भारतीय सिनेमा में बॉलीवुड एक्टर हैं, अहान शेट्टी अथिया शेट्टी का छोटा भाई है।
#1-अथिया शेट्टी का जन्म
अथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को भारत के मुंबई में हुआ था तथा वर्तमान में वर्ष 2023 के अंतर्गत उनकी आयु 30 वर्ष हो गई है।
अथिया शेट्टी एक हिंदू परिवार से आती हैं, उनके पिता सुनील शेट्टी बंट परिवार से संबंध रखते हैं जबकि उनकी माता माना शेट्टी गुजरात के मुस्लिम समुदाय से आती है।
#2-अथिया शेट्टी का शुरुआती जीवन तथा शिक्षा
Athiya Shetty ने अपने शुरुआती जीवन में एक्टिंग अपने घर पर रहकर ही सीखने की शुरुआत की थी इसके लिए वह अपने घर के लोगों का सहारा लेती थी।अथिया शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहां था कि वह बचपन में काफी पतली थी तथा इसके लिए उनको कितनी बार शर्मिंदा भी होना पड़ा था।
उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनका स्कूल के दिनों में काफी पतली होने के कारण मजाक बनाया जाता था। अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले न्यूयॉर्क कैफे में फैशन डिजाइनर, इंटीरियर डिजाइनर, शेफ, के रूप में कार्य किया था।
अथिया शेट्टी की शिक्षा के बारे में बात की जाए तो अथिया ने अपनी शुरुआती शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कोनन स्कूल में प्राप्त की। इसके बाद आगे की शिक्षा पूरी करने के लिए अथिया शेट्टी अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे स्कूल में चली गई। अथिया शेट्टी ने फिल्म मेकिंग एंड लिबरल आर्ट्स में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की।
इसके बाद अथिया शेट्टी अपनी एक्टिंग को और अधिक Improve करने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित न्यूयॉर्क फिल्म अकैडमी में चली गई वहां पर उन्होंने रहकर अधिक कुशलता से एक्टिंग की बारीकियां सीखी।
तुरंत जॉब की जरुरत है तो इसे पढ़े:
#3-अथिया शेट्टी का फिल्मी कैरियर
अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों के साथ अपना सफर शुरू किया उन्होंने बॉलीवुड में हीरो फिल्म के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की। अथिया शेट्टी ने वर्ष 2015 में अपनी पहली डेब्यु फिल्म हीरो के अंदर कार्य किया इस फिल्म में आथिया शेट्टी ने राधा माथुर की भूमिका निभाई थी।
अथिया शेट्टी की इस फिल्म में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने अभिनेता का किरदार निभाया था जबकि अथिया शेट्टी ने अभिनेत्री का। इस फिल्म को सलमान खान के द्वारा प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया गया था हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत ही रही थी।
अपने कैरियर की डेब्यू फिल्म देने के लगभग 2 साल बाद आथिया ने एक कॉमेडी फिल्म मुबारका में अभिनय किया इस फिल्म में वह अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थी। अथिया शेट्टी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही इसके बाद अथिया शेट्टी को वर्ष 2018 में नवाबजादे फिल्म के अंदर एक गाने पर डांस करते हुए देखा गया।
इसके बाद अथिया शेट्टी को फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में कार्य करने का मौका मिला इस फिल्म में उन्होंने अनीता का किरदार निभाया था। अथिया शेट्टी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है इस बार वह एक फुटबॉलर अफसान आशिक की बायोपिक फिल्म होप सोलो के अंदर किरदार निभाने वाली हैं।
अथिया शेट्टी इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी, इसके अतिरिक्त वह मेबेलिन न्यूयॉर्क की भारतीय फ्रेंचाइजी की ब्रांड एंबेसडर भी बनी हुई हैं।
#4-अथिया शेट्टी का विवाह
Athiya Shetty ने हाल ही में अपने काफी समय से चले आ रहे ब्वॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अथिया शेट्टी ने यह विवाह भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल के साथ सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में सात फेरे लिए।
अगर रिपोर्ट की माने तो कहा जाता है की आथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का प्रेम प्रसंग करीब तीन-चार साल से चल रहा था। अथिया शेट्टी के पति केएल राहुल के बारे में बात की जाए तो वह बेंगलुरु से संबंध रखते हैं केएल राहुल यानी कि लोकेश राहुल का जन्म बेंगलुरु में 18 अप्रैल 1992 को हुआ था।
लोकेश राहुल को कन्नौर लोकेश राहुल के नाम से भी जाना जाता है तथा उनकी शुरुआती शिक्षा NITK स्कूल में संपन्न हुई थी। केएल राहुल ने बेंगलुरु में स्थित जैन यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में बैचलर्स की डिग्री प्राप्त की हुई है, तथा साथ ही साथ वह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है।
#5-आथिया शेट्टी की Life Style
अथिया शेट्टी के लाइफस्टाइल के बारे में बात की जाए तो वह शुरुआत से ही अपनी पर्सनैलिटी और खान पीन पर अधिक ध्यान रखती हैं। अथिया शेट्टी अपने वर्कआउट पर अधिक ध्यान रखती हैं वह सुबह उठते ही सबसे पहले वर्कआउट तथा योगा के साथ अपने दिन की शुरुआत करती है।
अथिया शेट्टी के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान है जबकि अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हैं। अथिया शेट्टी खाने में चिकन ज्यादा पसंद करती हैं तथा बाहर का खाना ज्यादा पसंद नहीं है।
आथिया शेट्टी को घूमने के लिए लंदन जाना सबसे ज्यादा पसंद है तथा उनका पसंदीदा रंग सफेद है। अथिया शेट्टी की संपत्ति के बारे में बात की जाए तो उनके पास करीब 14 करोड़ की संपत्ति है।
पैसा कमाने के लिए पढ़े:
#6-अथिया शेट्टी को प्राप्त अवार्ड
अथिया शेट्टी को अब तक करीब 5 अवार्ड विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए प्राप्त हुए हैं जिसकी जानकारी हमने आपको नीचे उपलब्ध कराई है।
- वर्ष 2015 में सूरज पंचोली के साथ वर्ष की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी के रूप में स्टारडस्ट अवॉर्ड प्राप्त हुआ।
- वर्ष 2015 में फेस टू वाच आउट फॉर श्रेणी के लिए वोग ब्यूटी अवार्ड प्राप्त किया।
- वर्ष 2015 में ही अथिया शेट्टी को बेस्ट फीमेल डेब्यू (महिला) के लिए दादा साहब फाल्के उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया।
- अथिया शेट्टी को वर्ष 2016 में प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड फॉर मोस्ट प्रॉमिसिंग डेब्यू जोड़ी ने सूरज पंचोली के साथ प्राप्त हुआ।
- अथिया शेट्टी को वर्ष 2016 में ही सूरज पंचोली के साथ सबसे हॉट जोड़ी के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार दिया गया।
FAQS: Athiya Shetty Biography In Hindi
Q.1) अथिया शेट्टी की कुल संपत्ति कितनी है?
Ans: अथिया शेट्टी की संपत्ति के बारे में बात की जाए तो एक रिपोर्ट के अनुसार उनके पास करीब 14 करोड़ की संपत्ति मौजूद है।
Q.2) अथिया शेट्टी के बॉयफ्रेंड का क्या नाम है?
Ans: अथिया शेट्टी का प्रेम प्रसंग भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ चल रहा था तथा इन दोनों ने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले में सात फेरे लेकर एक दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं।
Q.3) अथिया शेट्टी के परिवार में कौन-कौन हैं?
Ans: अथिया शेट्टी के परिवार में उनके पिता माता और एक भाई हैं, अथिया शेट्टी के पिता का नाम सुनील शेट्टी उनकी माता का नाम मानव शेट्टी तथा उनके छोटे भाई का नाम अहान शेट्टी है।
Q.4) अथिया शेट्टी कहां तक पढ़ी लिखी है?
Ans: अथिया शेट्टी ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की हुई है तथा एक्टिंग की शिक्षा उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहकर पूरी की है।
Q.5) अथिया शेट्टी का विवाह कब हुआ?
Ans: अथिया शेट्टी का विवाह 23 जनवरी 2023 को मुंबई के खंडाला बंगले में संपन्न हुआ यह बंगला इनके पिता सुनील शेट्टी का है।
Q.6) अथिया शेट्टी का जन्म कब और कहां पर हुआ?
Ans: अथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई शहर में हुआ था तथा उनकी वर्तमान आयु वर्ष 2022 में 30 वर्ष है।
निष्कर्ष: Athiya Shetty Biography In Hindi
आज हमने अपनी इस पोस्ट में Athiya Shetty Biography से जुड़ी सभी बातों को विस्तार पूर्वक तथा सरल भाषा में समझने की कोशिश की है। आज हमने इस पोस्ट में जाना Athiya Shetty Biography, Athiya Shetty कौन है, Athiya Shetty के पिता कौन है, हमने अथिया शेट्टी के परिवार के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
हमने आज Athiya Shetty के जन्म के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की तथा उनकी शिक्षा के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। हमने Athiya Shetty के फिल्मी कैरियर बारीकी से जाने का प्रयास किया तथा अब तक की उनकी सभी फिल्मों के बारे में जानकारी हासिल की।
हमने Athiya Shetty के विवाह के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की तथा उनके पति केएल राहुल से संबंधित सभी जानकारी को हासिल किया। अथिया शेट्टी की लाइफस्टाइल तथा उनको मिले विभिन्न प्रकार के अवार्ड के बारे में संपूर्ण जानकारी को प्राप्त किया तथा उनसे जुड़े विभिन्न प्रकार के सवाल के जवाब जानने की कोशिश की।
हम आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी काफी पसंद आई होगी तथा साथ ही साथ यह आपके लिए ज्ञानवर्धक भी रही होगी।
हम आपसे एक निवेदन करना चाहते हैं यदि कोई व्यक्ति अथिया शेट्टी से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो हमारी इस पोस्ट को उस व्यक्ति तक पहुंचाने का कष्ट करें। यदि आपका हमारी इस पोस्ट को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल, सुझाव या परेशानी है तो हमारे कमेंट बॉक्स में Comment करके हमें जरूर बताएं।